UP SIR में पुरुषों से 15% ज्यादा महिलाओं के नाम कटे, ग्रामीण अधिक प्रभावित
उत्तर प्रदेश SIR: चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं.
उत्तर प्रदेश में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाताओं के नाम कटे है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 2.89 करोड़ (28874067) मतदाताओं के नाम कटे हैं.
द क्विंट की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के कुल 403 विधानसभा सीटों में से 357 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं के ज्यादा नाम कटे हैं.
उत्तर प्रदेश SIR के पहले चरण में 1,34,13,844 पुरुष और 1,54,55,288 महिला मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर किया गया है. पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का डिलीशन 15% (20 लाख) ज्यादा हुआ है.
ग्रामीण और अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) विधानसभा सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं के नाम काटे जाने का अंतर काफी ज्यादा है. इन क्षेत्रों में अक्सर महिला मतदाताओं के डिलीशन की संख्या पुरुषों से 10,000 से 14,000 तक अधिक है.
शहरी और ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों के बीच वोटर डिलीशन का विपरीत पैटर्न दिखाई देता है. जहां ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के नाम बड़े पैमाने पर काटे गए हैं, वहीं शहरी इलाकों में पुरुषों के नाम अधिक संख्या में कटे हैं.
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
SIR से जुड़ी कुछ अन्य खबरें
UP SIR: 2.17 करोड़ अनुपस्थित- कुल 2.89 करोड़ नाम कटे, लखनऊ से सबसे ज्यादा
MP SIR: महिलाओं का 24% ज्यादा डिलीशन, ग्रामीण- आदिवासी सीटों पर ज्यादा नाम कटे
सपोर्ट करें
क्विंट हिंदी के न्यूजलेटर के साथ, हमारा इरादा न केवल आपको सुर्खियों से अवगत कराना है, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट्री से लेकर ओपिनियन और विश्लेषण तक — हमारी कवरेज को क्यूरेट करना है. देश और दुनिया की खबरों के लिए क्विंट हिंदी का न्यूजलेटर पढ़ें. अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो मेंबर बनकर हमें सपोर्ट करें.
*आप पहले से क्विंट हिंदी के मेंबर हैं? शानदार! आपका सपोर्ट हमें बेहतर करने में मदद करता है.
आप हमारी पत्रकारिता को आकार देने में बड़ी मदद करते हैं. हम आपके सुझाव, नए आइडिया सुनना चाहते हैं. कुछ सवालों का जवाब देकर हमें और बेहतर बनाएं.

