DU के क्लासरूम से एयरलाइंस तक: 2025 के भारत में जातिवाद के नए चेहरे
जातीय भेदभाव कबतक?
"शहर में पढ़े लिखे लोग होते हैं, जाति में उतना विश्वास नहीं रखते..."
"Caste is a western construct…"
"हमारे दलित भी दोस्त हैं, हम साथ में खाते पीते हैं..."
ये वो लाइन हैं जो जातीय भेदभाव और जाति की सच्चाई छिपाने के लिए लोग इस्तेमाल करते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में भारत में जातीय भेदभाव यानी caste discrimination की कई घटनाएं सामने आई हैं. कहीं जाति की वजह से किसी का बाल काटकर उसे अपमानित किया जाता है, तो कहीं ठाकुरों के मोहल्ले से दलितों की बारात ले जाने पर हिंसा हो रही है.
इंडिगो एयरलाइन्स के एक ट्रेनी पायलट ने कथित तौर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया है कि तीन सीनियर ऑफिसर ने उसके साथ जाति आधारित उत्पीड़न किया है.
डॉक्टर अशोक कुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 साइंटिस्टों में आते हैं. आरोप है दलित समुदाय से होने की वजह से उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया.
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की साल 2022 की रिपोर्ट से पता चलता है कि अनुसूचित जातियों (एससी) के खिलाफ अपराध के कुल 57,582 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (50,900 मामले) की तुलना में 13.1% अधिक है.
‘जनाब ऐसे कैसे’ के इस एपिसोड में हम कास्ट यानी जाति की बात करेंगे जिसे कुछ लोग western construct यानी अंग्रेजों की उपज कहकर नकार देते हैं, लेकिन असल में इसकी जड़ पढ़े-लिखे भारत में कितनी गहरी है वो जानना जरूरी है.
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.
कुछ अन्य खबरें
Hairfall Treatment का भ्रामक दावा, 200+ लोगों को हुआ खतरनाक इंफेक्शन
'बीमारी से मौत'?: महाकुंभ भगदड़ में मृतकों के परिजनों के मुआवजे पर गंभीर सवाल
सपोर्ट करें
क्विंट हिंदी के न्यूजलेटर के साथ, हमारा इरादा न केवल आपको सुर्खियों से अवगत कराना है, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट्री से लेकर ओपिनियन और विश्लेषण तक — हमारी कवरेज को क्यूरेट करना है. देश और दुनिया की खबरों के लिए क्विंट हिंदी का डेली न्यूजलेटर पढ़ें. अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो मेंबर बनकर हमें सपोर्ट करें.
*आप पहले से क्विंट हिंदी के मेंबर हैं? शानदार! आपका सपोर्ट हमें बेहतर करने में मदद करता है.
आप हमारी पत्रकारिता को आकार देने में बड़ी मदद करते हैं. हम आपके सुझाव, नए आइडिया सुनना चाहते हैं. कुछ सवालों का जवाब देकर हमें और बेहतर बनाएं.

