बिहार चुनाव से शिक्षा का मुद्दा गायब?
20000 स्कूलों में बिजली नहीं, 2600 में 1 टीचर
"हम लोग धरती पर बैठकर पढ़ते हैं. सब लोग बोरा लेकर आते हैं उसी पर बैठते हैं. सरकार से यही निवेदन है कि यहां स्कूल बनवा दीजिए, हम सब पढ़ना चाहते हैं. छोटा-छोटा बच्चा कहां जाएगा पढ़ने के लिए?" यह कहना है 5वीं क्लास में पढ़ने वाली मिनाक्षी कुमारी का.
बिहार के दरभंगा के एक गांव की मिनाक्षी का जब वीडियो वायरल हुआ तो नेता पहुंचे, एक्टर ने कॉल किया, सरकारी बाबू पहुंचे और इस पेड़ के नीचे वाले स्कूल को किसी पास वाले गांव के दूसरे स्कूल में मर्ज कर दिया. मतलब सरकारी कामकाज के लिए जैसे वीडियो वायरल होना ही पैरामीटर है. वीडियो वायरल होगा तब ही और काम होगा.
बिहार में स्कूल किस हाल में हैं वो आप आंकड़ों से समझिए:
बिहार में 2637 स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ एक टीचर हैं.
20 हजार स्कूल ऐसे हैं जहां बिजली का कनेकशन नहीं है.
बिहार में 69% स्कूलों में मेडिकल फैसिलिटी नहीं है.
बिहार में 117 स्कूल ऐसे हैं जहां शून्य नामांकन है.
बिहार में शिक्षकों के कुल ढाई लाख से ज्यादा पोस्ट खाली हैं.
‘जनाब ऐसे कैसे’ के इस एपिसोड में हम बिहार के स्कूली एजुकेशन की वो तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसके बाद आप भी वोट मांगने आए नेताओं से और बड़े-बड़े भाषण देने वाले नेताओं से पूछिएगा जनाब ऐसे कैसे?
पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
कुछ अन्य खबरें
बिहार SIR: लालू के गृह जिले में सबसे ज्यादा 15%, नीतीश के नालंदा में 6% वोटर घटे
हरिद्वार भगदड़: 'करंट की अफवाह' या हकीकत? चश्मदीदों ने उठाए प्रशासन पर सवाल
सपोर्ट करें
क्विंट हिंदी के न्यूजलेटर के साथ, हमारा इरादा न केवल आपको सुर्खियों से अवगत कराना है, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट्री से लेकर ओपिनियन और विश्लेषण तक — हमारी कवरेज को क्यूरेट करना है. देश और दुनिया की खबरों के लिए क्विंट हिंदी का न्यूजलेटर पढ़ें. अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो मेंबर बनकर हमें सपोर्ट करें.
*आप पहले से क्विंट हिंदी के मेंबर हैं? शानदार! आपका सपोर्ट हमें बेहतर करने में मदद करता है.
आप हमारी पत्रकारिता को आकार देने में बड़ी मदद करते हैं. हम आपके सुझाव, नए आइडिया सुनना चाहते हैं. कुछ सवालों का जवाब देकर हमें और बेहतर बनाएं.

