श्रावस्ती में 40% मदरसे 'बंद': कहीं बिना नोटिस गिराया- वैध कागजों के बावजूद सील?
मदरसा प्रबंधकों के दावे चिंतित और हैरान करने वाले हैं.
नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जनपदों में बने मदरसों को अवैध बताते हुए कार्रवाई की गई है. श्रावस्ती में 40 फीसदी मदरसों को सील या फिर बुलडोजर से गिरा दिया गया. प्रशासन के मुताबिक, जो मदरसे सरकारी जमीन पर बने हैं या जिनकी मान्यता नहीं है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.
द क्विंट की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कुछ और ही तस्वीर सामने आई. कई ऐसे लोग सामने आए जिन्होंने डॉक्यूमेंट्स दिखाते हुए दावा किया कि उनके पास स्थायी मान्यता है फिर भी मदरसा सील कर दिया गया. कुछ ने कहा कि कार्रवाई के दिन ही नोटिस चिपकाया और फिर बुलडोजर से मदरसा गिरा दिया. मदरसे की मान्यता को रीन्यू कराने को लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर भी कुछ खामियां सामने आईं.
यूपी के श्रावस्ती में कुल 297 मदरसे हैं, जिनमें 192 गैर मान्यता प्राप्त हैं.
स्थायी और अस्थायी मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 105 है.
करीब 17 दिनों में 20 मदरसे गिरा दिए और 110 मदरसों को सील कर दिया.
श्रावस्ती के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने द क्विंट को बताया, "डेमोलिशन सिर्फ उन्हीं मदरसों का किया गया जो सरकारी जमीन पर बने थे. इसके अलावा अस्थायी और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को सील किया जा रहा है."
लेकिन प्रशासन की बातों और जमीन पर हुई कार्रवाई में फर्क दिखता है. कुछ मदरसा प्रबंधकों के दावे चिंतित और हैरान करने वाले हैं.
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कुछ अन्य खबरें
रोहिंग्या रिफ्यूजी को समुद्र में छोड़ा? 'वसुधेव कुटुंबकम' भूल गए?
"हमारी आंखों पर पट्टी बंधी थी और हमारे हाथ बंधे हुए थे. हमें जहाज पर ले जाया गया. उन्होंने कहा कि वे हमें इंडोनेशिया ले जाएंगे, लेकिन हमें नाव पर ले जाया गया और दावेई के पास कहीं छोड़ दिया गया." - ये कहना है सज्जाद का, जो एक रोहिंग्या रिफ्यूजी हैं और इन्हें करीब 38 लोगों के साथ भारत से डिपोर्ट किया गया है.
आरोप है कि 38 रोहिंग्या शरणार्थियों को हिरासत में लेकर, लाइफ जैकेट पहनाकर म्यांमार के समुद्र में छोड़ दिया गया.
ऐसे में सवाल है कि अगर ये बातें सच हैं तो फिर 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अटल बिहारी वाजपेयी के वसुधैव कुटुम्बकम् के दावों का क्या हुआ? ह्यूमन राइट्स का क्या हुआ? भारत की उस छवि का क्या जहां हम खुद को सूपर पावर की रेस में देखते हैं. क्या भारत अब रिफ्यूजी को लेकर अपना नजरिया बदल रहा है?
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.
बिहार: जाकिर को 'भीड़' ने पीटा, पुलिस बोली- मवेशी चोरी का आरोप, परिवार ने नकारा
बिहार के सारण जिले में एक मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला छपरा शहर के छोटा तेलपा टोले का है. पुलिस के मुताबिक, मवेशी चोरी के आरोप में युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई. हालांकि, परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
इंटरव्यू
नेहा सिंह राठौर Interview: क्या बिहार चुनाव लड़ेंगी भोजपुरी सिंगर?
पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल, 2025) के बाद भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर मोदी सरकार से कई तीखे सवाल पूछे थे, जिसके बाद उनपर लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. नेहा सिंह राठौर पर देश विरोधी पोस्ट करने का आरोप है.
पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें.
वेबकूफ
भारत विरोधी नारे लगातीं सीमा हैदर का यह वीडियो एडिटेड है
सीमा हैदर नाम की एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान वायरल हुआ है. वीडियो में सीमा हैदर को भारतीय तिरंगे के रंग के कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है. वह भीड़ के साथ खड़ी होकर प्रेस के सामने "पाकिस्तान जिंदाबाद" और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगा रही हैं. इस वीडियो की हकीकत जानने के लिए यहां क्लिक करें.
सपोर्ट करें
क्विंट हिंदी के न्यूजलेटर के साथ, हमारा इरादा न केवल आपको सुर्खियों से अवगत कराना है, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट्री से लेकर ओपिनियन और विश्लेषण तक — हमारी कवरेज को क्यूरेट करना है. देश और दुनिया की खबरों के लिए क्विंट हिंदी का डेली न्यूजलेटर पढ़ें. अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो मेंबर बनकर हमें सपोर्ट करें.
*आप पहले से क्विंट हिंदी के मेंबर हैं? शानदार! आपका सपोर्ट हमें बेहतर करने में मदद करता है.
आप हमारी पत्रकारिता को आकार देने में बड़ी मदद करते हैं. हम आपके सुझाव, नए आइडिया सुनना चाहते हैं. कुछ सवालों का जवाब देकर हमें और बेहतर बनाएं.





